समय का पाठ (भाग 5) : टूटता भ्रम और रिश्तों का मर्म
लेखक की बात... "समय का पाठ" के इस 5वें भाग में आपका स्वागत है। अभिजात वर्ग के बीच रहते हुए और उनके तौर-तरीके देख-देखकर दीपक के मन में यह गलतफहमी ज़रूर बैठ गई थी कि दुनिया में टिके रहने के लिए पैसों की धौंस और रुतबा ही सब कुछ है। लेकिन सेठ जी के प्रति उसकी निष्ठा और वफ़ादारी आज भी उतनी ही पवित्र है। जब वह सेठ जी की लाचारी और उनके बेटों-बहुओं का स्वार्थ देखता है, तो उसका वह ओढ़ा हुआ भ्रम टूट जाता है। यह भाग आपको सोचने पर मजबूर करेगा कि विपत्ति के समय पैसों की चमक काम आती है या अपनों का सच्चा व्यवहार। आइए, भावनाओं और आत्म-मंथन के इस नए मोड़ के साक्षी बनें। अभिजात वर्ग की चमक-दमक के पीछे कई बार कितना खोखलापन और अंधेरा छिपा होता है, यह शहर की उस आलीशान कोठी में साफ दिख रहा था। सेठजी अब वृद्ध हो चुके थे और उनका स्वास्थ्य बुरी तरह गिर चुका था। वे हफ्तों से बिछावन पर पड़े लाचारी की जिंदगी जी रहे थे। उनकी देखभाल के नाम पर बस उनकी वृद्ध पत्नी (सेठानी जी) ही दिन-रात उनकी तीमारदारी में लगी रहती थीं। सेठजी के चार बेटे थे और चारों की शादियां हो चुकी थीं। लेकिन चारों बहुएं अपने-अपने पतियों...