समय का पाठ (भाग 6) : पश्चाताप की अग्नि और रिश्तों का पुनर्मिलन

समय का पाठ भाग 6 कहानी के लिए घर की चौखट पर बच्चों को संभाले खड़े चार भाई, ज़मीन पर बैठकर हाथ जोड़कर रोती-माफ़ मांगती बहुएँ और सेन सारथी (Sen Saarthi - www.sensaarthi.in) की ब्रांडिंग का भावुक दृश्य


लेखक की बात...

"समय का पाठ" के इस 6ठे भाग में आपका स्वागत है।
अहंकार और स्वार्थ के वशीभूत होकर रिश्ते किस तरह बिखरने लगते हैं और जब पछतावे की अग्नि में मन जलता है, तो रिश्तों का पुनर्मिलन कैसे संभव होता है—यह भाग इसी कड़वे सच और भावनात्मक मोड़ को दर्शाता है। बच्ची का मासूम सवाल पतियों की सोई हुई चेतना को जगाता है और बहुओं का झूठा घमंड ढह जाता है। आइए, पश्चाताप, समर्पण और रिश्तों के इस सुंदर पुनर्मिलन के साक्षी बनें।


अस्पताल के विशेष वार्ड में हफ्तों की लगातार देखभाल और सही इलाज रंग ला रही थी। सेठजी के चेहरे की रंगत वापस लौट आई थी और उनकी सांसें अब सामान्य थीं।

सेठानी जी और दीपक वार्ड में खड़े मुस्कुरा रहे थे। डॉक्टर ने रिपोर्ट देखते हुए कहा, "सेठानी जी, अब सेठजी की तबीयत में भारी सुधार है। दवाइयां नियमित चालू रखिएगा और संतुलित भोजन दीजिएगा। अब आप इन्हें घर ले जा सकते हैं।"

सेठानी जी ने राहत की सांस ली और नम आंखों से कहा, "हाँ डॉक्टर साहब... अब हम इन्हें घर ही ले चलेंगे।" फिर उन्होंने एक ठंडी सांस भरते हुए दीपक की तरफ देखा और बोलीं, "हमने अपने बेटों के लिए क्या नहीं किया दीपक... लेकिन वे बहुओं के स्वार्थ में अंधे होकर अपनी आंखों देखी सच्चाई से मुकर गए। समझ नहीं आता कि हमारी परवरिश में कहां कमी रह गई।"

दीपक ने तुरंत आगे बढ़कर सेठानी जी के चरण छुए और बेहद विनम्रता से कहा, "सेठानी जी! अगर आप बुरा न मानें तो मुझे भी सेवा का एक मौका दीजिए। आप और सेठजी मेरे घर चलिए। इसी बहाने आप भी देख लेंगे कि सेठजी से कमाए पैसों का इस्तेमाल मैंने कैसे किया है और आपका यह बेटा आपकी कितनी सेवा कर सकता है।"

सेठजी ने धुंधली आंखों से दीपक को देखा और सेठानी जी का हाथ थामते हुए गर्व और खुशी से मुस्कुरा दिए। दीपक के आग्रह में कोई घमंड नहीं था, केवल एक निष्छल प्रेम और कृतज्ञता थी।

उधर, शहर की उस आलीशान कोठी में अजीब सा सन्नाटा पसरा हुआ था। घर के चारों बेटे और बहुएं मौजूद थीं, लेकिन माता-पिता के न होने से घर का माहौल बोझिल था। चारों भाई सुबह कोठी के बगीचे में बैठे एक-दूसरे से नजरें चुरा रहे थे।

सबसे छोटे भाई ने उदास आवाज में कहा, "भैया... हमारे घर में किस चीज की कमी है? न कपड़े की, न मकान की, न पैसों की। हमने सब कुछ दिया, लेकिन आज हमारा घर माँ-बाप के बिना बिल्कुल अधूरा और नर्क जैसा लग रहा है।"
इतने में बड़े भाई की 8 साल की मासूम बेटी दौड़ते हुए बाहर आई और पूछने लगी, "पापा... दादाजी और दादी कहां गए? क्या वे अब कभी वापस नहीं आएंगे?"

तभी पीछे से बड़ी बहू गुस्से में निकली और बच्ची को डांटते हुए बोली, "क्या हुआ अगर तेरे दादा-दादी नहीं आएंगे तो? वैसे भी उनके रहने से कौन सा इस घर में शांति थी!"
तभी दूसरी बहू भी बोली, "हाँ-हाँ! वैसे भी इस घर का नौकर ही उनका असली बेटा बना फिर रहा है। बस चले तो पूरी जायदाद उसी के नाम कर दें।"

तीसरी बहू ने भी तंज कसते हुए कहा, "सही कह रही हो! रोज़-रोज़ के चिक-चिक से अच्छा ही हुआ कि वह तुच्छ नौकर उन्हें यहाँ से ले गया। रोज़ झगड़ा करके हमारे घर को नर्क बनाकर रख दिया था!"

​चौथी बहू ने अपनी गर्दन मटकाते हुए कड़वे स्वर में जोड़ा, "अब उस बूढ़े को समझ में आएगा कि एक मामूली नौकर को सिर पर चढ़ाने का क्या नतीजा होता है!"

बड़ी बहू का गुस्सा इतने पर भी शांत नहीं हुआ और उसने डांटते हुए बच्ची को थप्पड़ मारने के लिए हाथ उठाया। लेकिन इससे पहले कि हाथ बच्ची तक पहुंचता, बड़े भाई ने झटके से अपनी पत्नी का हाथ हवा में ही रोक लिया।
बड़े भाई की आंखों में पहली बार अपनी पत्नी के लिए कड़ा विरोध था। वह गर्ज कर बोला, "पागल हो गई हो तुम? अपनी नाकामी और कमजोरी छिपाने के लिए इस मासूम पर हाथ उठा रही हो?"

बच्ची रोती हुई तुरंत अपने पिता के सीने से लिपट गई। बड़े भाई ने अपनी बेटी को गोद में उठाया, उसके माथे को चूमा और अपनी पत्नी की तरफ उंगली दिखाते हुए दबे, लेकिन कठोर स्वर में कहा, "आज हमारी इस मासूम बेटी ने तुम्हें और हम सबको आईना दिखाया है! कि हम कितने गिरे हुए लोग बन चुके हैं।"

तभी बाकी तीनों भाइयों का खून भी खोल उठा।
दूसरे भाई ने अपनी पत्नी से कहा, "तुमने अपने स्वार्थ के लिए इस घर में हुकूम चलाने की मानसिकता से पूरे परिवार का सुकून छीन लिया!"

तीसरे भाई ने अपनी पत्नी से कहा, "तुम घर का माहौल सुधारने के बजाय हमेशा मुझे गुमराह करती रहीं और अपना उल्लू सीधा करती रहीं।"

और सबसे छोटे भाई ने चिल्लाकर अपनी पत्नी से कहा, "और तू... सबसे बड़ा दिखने के दिखावे में हमेशा फिजूलखर्ची करती रही और पिताजी को बोझ समझती रही!"

बड़ा भाई अत्यधिक मानसिक तनाव के कारण पास रखी कुर्सी पर बैठ गया। छोटे भाई ने दौड़कर उसे संभाला, दूसरे भाई ने पानी का गिलास आगे बढ़ाया। दो घूंट पानी पीकर बड़े भाई ने भाइयों से कहा, "भाइयों... हम अपनी-अपनी पत्नियों की एकतरफा बातें मानकर अंधे बन गए थे। हमने दिन-रात पैसा कमाने की लालसा में अपने ही घर की शांति का गला घोंट दिया। आज हमारे पास इस धन-दौलत और आलीशान कोठी का क्या फायदा, जहां माँ-बाप का आशीर्वाद ही न हो?"

बड़ा भाई कुर्सी से उठा और कठोरता से बोला, "मैं जा रहा हूँ... उस जगह जहां मेरे बीमार पिता और माँ हैं। और तुम..." उसने अपनी पत्नी की तरफ देखा, "...तुम आज से इस कोठी को भोगो!"

तीनों भाइयों ने एक स्वर में कहा, "भैया, आप अकेले नहीं जाएंगे, हम सब आपके साथ चलेंगे!"

चारों भाई अपनी पत्नियों को वहीं छोड़कर चौखट की तरफ बढ़ने लगे। उनके साथ मासूम बच्चे भी चलने लगे।

अपनी-अपनी गृहस्थी और स्वाभिमान को यूँ आंखों के सामने खत्म होता देख चारों बहुओं का झूठा घमंड काँच की तरह टूटकर बिखर गया। उन्हें पहली बार अपनी गलती का भयानक अहसास हुआ। वे चारों बदहवास होकर दौड़ीं और अपने-अपने पतियों के पैरों में गिर पड़ीं।

बड़ी बहू रोते हुए बोली, "हमें माफ कर दीजिए! हमें अकेला छोड़कर मत जाइए। हम आपस की जलन में अंधे हो गए थे, हमने सास-ससुर जी की कद्र नहीं की। हम अपनी हर करतूत पर शर्मिंदा हैं!"

दूसरी, तीसरी और चौथी बहू ने हाथ जोड़कर कहा, "हम जानते हैं कि हम सास-ससुर जी से माफी मांगने के काबिल भी नहीं हैं, लेकिन एक मौका दीजिए। हम अस्पताल चलेंगे, उनके पैरों में गिरकर माफी मांगेंगे और उन्हें पूरे मान-सम्मान के साथ घर वापस लेकर आएंगे। अब इस घर में कभी कलह नहीं होगा!"

चारों भाइयों ने अपनी-अपनी पत्नियों को देखा। उनकी आंखों में सच्चा पश्चाताप देखकर पतियों का दिल पिघल गया।

बड़े भाई ने अपनी पत्नी को उठाया और कहा, "ठीक है... चलो, लेकिन याद रखना, यह तुम्हारा आखिरी मौका है।"

चारों भाई अपनी-अपनी पत्नियों और बच्चों को लेकर तुरंत अस्पताल की ओर निकल पड़े।


समय का पाठ भाग 6 कहानी में अस्पताल के गार्डन का भावुक दृश्य - ज़मीन पर बैठकर पैर छूकर माफ़ी मांगती बहुएँ, दीपक को गले लगाते बड़े भाई और सेन सारथी (Sen Saarthi - www.sensaarthi.in) की ब्रांडिंग

उधर अस्पताल में डिस्चार्ज की औपचारिकताएं पूरी हो चुकी थीं। शाम का सुहाना वक्त था। दीपक सेठजी और सेठानी जी को अपने घर ले जाने की तैयारी कर रहा था। गाड़ी आने में थोड़ा वक्त था, इसलिए वे तीनों अस्पताल के हरे-भरे गार्डन में टहल रहे थे। सेठजी के चेहरे पर बीमारी से उबरने का सुकून था और दीपक के मन में उनके स्वस्थ होने की खुशी।

​तभी दूर से दो मासूम आवाज़ें गूँजीं— "दादाजी... दादी जी!"

​सेठजी और सेठानी जी ने मुड़कर देखा। उनकी 8 साल की पोती और छोटा पोता रोते हुए दौड़ते आ रहे थे। दोनों बच्चे सीधे आकर अपने दादा-दादी के सीने से लिपट गए।

​उनके ठीक पीछे चारों बेटे और चारों बहुएं बदहवास सी दौड़ती हुई पहुँचीं। अपनी पुरानी गलतियों और नासमझी पर शर्मिंदा चारों बहुएं बिना एक पल गंवाए अपने ससुर के कदमों में गिर पड़ीं।

​बड़ी बहू रोते हुए बोली, "बाबूजी! हमें माफ कर दीजिए... हमसे बहुत बड़ी गलती हुई। हमारी इस नासमझी को माफ करते हुए अपने घर वापस चलिए।"

​दूसरी और तीसरी बहू ने रोते हुए सेठानी जी के पैर पकड़ लिए और बोलीं, "मां जी! हम अपनी जलन और स्वार्थ में अंधी हो गई थीं। हमने आप दोनों का दिल दुखाया, हमें एक मौका दे दीजिए।"

​चौथी बहू ने भी हाथ जोड़कर कहा, "मां जी, बाबूजी... आपके बिना वह घर नर्क बन गया है। हमें माफ कर दीजिए!"

​सेठजी और सेठानी जी की आंखों से आंसू छलक पड़े। दोनों ने आगे बढ़कर अपनी बहुओं की बांहें पकड़ीं और उन्हें उठाकर गले से लगा लिया। सेठजी ने कांपती आवाज में कहा, "चलो... जो हुआ सो हुआ, तुम लोगों को अपनी गलती का अहसास हो गया, यही हमारे लिए सबसे बड़ी बात है।"

​चारों बेटों की आंखें भी नम थीं। वे आगे बढ़े और पिता के हाथ थामकर बोले, "बाबूजी... आपके बिना हमारा घर बिल्कुल सूना और अधूरा है। हमें भी माफ कर दीजिए।"

​इसके बाद चारों भाई मुड़े और पास ही शांत खड़े दीपक की तरफ बढ़े। बड़े भाई ने दीपक को अपने सीने से लगा लिया। बाकी तीनों भाइयों ने भी बारी-बारी से दीपक को गले लगाया।

​बड़ा भाई भावुक होकर बोला, "दीपक... तुम इस घर के नौकर नहीं, बल्कि हमारे इस परिवार का सबसे अटूट हिस्सा हो! तुम्हारी वजह से आज हमारा बिखरता हुआ परिवार फिर से एक हो पाया है। तुम हमारे पिता के सच्चे सेवक हो, हमसे भी बड़े। तुम्हारी सोच और संस्कारों ने ही आज हमें रास्ता दिखाया है। हमें माफ कर दो मित्र... हमारी वजह से तुम्हें भी बहुत कष्ट उठाना पड़ा।"

​दीपक ने तुरंत हाथ जोड़ लिए और बेहद विनम्रता से कहा, "नहीं-नहीं बड़े भैया! ऐसा कहकर मुझे पाप का भागीदार मत बनाइए। आप सब मेरे लिए पूजनीय हैं। मेरा सौभाग्य है कि मैं सेठजी और आप सबकी सेवा कर सका।"

​दीपक की यह निश्छल विनम्रता देखकर चारों बेटों और बहुओं का सिर सम्मान से झुक गया।


समय का पाठ भाग 6 कहानी के लिए सुंदर घर में सोफे पर बैठे खुशहाल सेठजी-सेठानी जी, बच्चों के साथ पूरा परिवार, चाय परोसती बहू और सम्मान में खड़े दीपक व बेटों का सुंदर पुनर्मिलन दृश्य - Sen Saarthi (www.sensaarthi.in)

इसके बाद, चारों बेटों ने आदर और प्रेम से अपने माता-पिता और दीपक को गाड़ी में बैठाया और अपने घर ले गए। जो कोठी कल तक कलह और सन्नाटे से घिरी थी, आज वहां फिर से खुशियों और किलकारियों की गूंज थी। 'समय का पाठ' सीखकर पूरा परिवार अब एक साथ, प्रेम और सम्मान के साथ रहने लगा।


प्रस्तुतीकरण:

सेन सारथी टीम (The Sen Saarthi Team)


इस शृंखला का पिछला भाग यहाँ पढ़ें।

इस शृंखला का सबसे पहला भाग यहाँ पढ़ें।


इसे भी पढ़ें:

जानिए कौन थे भिखारी ठाकुर, भोजपुरी का 'शेक्सपियर'?

मौन का महाकाव्य: 17 पन्नों में सिमटा एक बचपन

सत्यं शिवं सुन्दरम्: भीतर छिपी चेतना की खोज




​अस्वीकरण (Disclaimer)

​साहित्यिक एवं काल्पनिक रचना: यह कहानी "समय का पाठ (भाग 6) : पश्चाताप की अग्नि और रिश्तों का पुनर्मिलन" एक पूर्णतः काल्पनिक (Fictional) साहित्यिक रचना है। इस कहानी के सभी पात्र, नाम, स्थान, संवाद और घटनाक्रम लेखक की कल्पना पर आधारित हैं। इसका उद्देश्य किसी भी व्यक्ति, परिवार, समुदाय या सामाजिक वर्ग की भावनाओं को आहत करना नहीं है। यदि इस कथा का किसी वास्तविक घटना, जीवित अथवा मृत व्यक्ति से कोई संबंध प्रतीत होता है, तो इसे मात्र एक अवांछित संयोग (Coincidence) ही समझा जाए।

​सामाजिक एवं नैतिक संदेश: इस कहानी और पूरी सीरीज़ का मुख्य उद्देश्य समाज में पारिवारिक सामंजस्य, बुजुर्गों के प्रति आदर-सम्मान, स्वार्थहीन प्रेम, निष्ठा और मानवीय मूल्यों के प्रति सकारात्मक जागरूकता फैलाना है। कहानी में दिखाए गए मतभेद, पश्चाताप और पारिवारिक परिवर्तन कथा-प्रवाह को भावनात्मक गहराई देने तथा पाठकों को नैतिक प्रेरणा प्रदान करने हेतु रचे गए हैं।

​पाठक विवेक: कहानी में अभिव्यक्त विचार और पात्रों के व्यवहार कहानी की परिस्थितियों के अनुकूल हैं। सभी पाठकों से अनुरोध है कि वे अपनी सूझ-बूझ और विवेक से कहानी के मुख्य नैतिक संदेश और सकारात्मक दृष्टिकोण को ग्रहण करें।

​© 2026 Sen Saarthi. All Rights Reserved.

इस लेख, कहानी और इससे संबंधित समस्त सामग्री का सर्वाधिकार Sen Saarthi (www.sensaarthi.in) के पास सुरक्षित है। संस्था की लिखित अनुमति के बिना इस कहानी, इसके किसी अंश, संवाद या इसमें प्रयुक्त विशेष डिजिटल छवियों (Images) का किसी भी अन्य वेबसाइट, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, ब्लॉग या व्यावसायिक माध्यम पर पुनः प्रकाशन (Reproduction), प्रतिलिपि या वितरण करना कॉपीराइट नियमों के तहत वर्जित है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सेन समाज: परिचय, इतिहास और शिक्षा

सामाजिक चेतना: भाग-2 | एकता की पुकार और बिखराव का दर्द

मेरे नजरिए से रामलखन जी: सुनील ठाकुर की कलम से एक गौरवगाथा (भाग 1)